Darbhanga News: जेडीए से कई राउंड हुई वार्ता फिर भी नहीं बन पायी बात
दरभंगा, सितम्बर 25 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त कराने के लिए गुरुवार को डीएमसीएच प्रशासन ने जेडीए के साथ कई राउंड वार्ता की। हालांकि वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। डीएम के प्रतिनिधि ने भी सर्जरी भवन पहुंचकर जेडीए से वार्ता की। जेडीए के पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जीडीए के पदाधिकारियों की ओर से फ्रंट लाइन पर काम करने वाले जूनियर डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई। उनकी ओर से कहा गया कि कई बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। इमरजेंसी विभाग और वार्ड में मरीज के साथ काफी संख्या में परिजन मौजूद रहते हैं। एक मरीज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.