Darbhanga News: जूनियर डॉक्टरों ने 20 घंटे तक ठप रखा इलाज
दरभंगा, सितम्बर 25 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग के मेडिसिन क्रिटिकल केयर यूनिट में महिला परिजन पर बदसलूकी और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए जूनियर डॉक्टर बुधवार की देर रात से हड़ताल पर चले गए। करीब 20 घंटे तक चिकित्सा व्यवस्था ठप रहने से गुरुवार को मरीजों की फजीहत हो गई। जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी के अलावा ओपीडी को पूरी तरह ठप कर दिया। इनडोर में भी मरीज भगवान भरोसे पड़े थे। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को दो टूक कह दिया कि जब तक उनकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। जूनियर डॉक्टरों के रुख को देखते हुए अस्पताल से मरीजों का पलायन शुरू हो गया। इमरजेंसी विभाग के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ताला लटका रहने के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.