दरभंगा, नवम्बर 2 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। भारत की जनगणना 2027 (द्वितीय चरण) को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में रविवार को लहेरियासराय स्थित जिला परिषद सभागार में नगरीय चार्ज अधिकारियों एवं ग्रामीण अपर चार्ज जनगणना अधिकारियों के दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- Chapra News: सारण में 10 से 24 जनवरी तक मोबाइल ऐप से कर सकेंगे स्व-गणनाजनगणना कार्य में गंभीरता और शुद्धता पर जोर कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला जनगणना अधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उदय नारायण प्रसाद ने की। इस दौरान उन्होंने जनगणना के प्रथम चरण में किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपू...