दरभंगा, अक्टूबर 30 -- Darbhanga News: दरभंगा/जाले, हिटी। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर जिले में बुधवार की सुबह से ही दिखने लगा है। मौसम विभाग ने दरभंगा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। पूरे जिले में आकाश में घने बादल छाए हुए हैं। रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है और इसी के साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी है। इस बार बड़े जतन से जिले के किसानों ने धान की फसल को उगाया है। जाले प्रखंड की बात करें तो प्रखंड क्षेत्र में लगभग आठ हजार हेक्टेयर में धान की फैसल लगाई गई। वर्षा ऋतु की बेवफाई के बावजूद किसानों ने खेतों में 9-10 बार सिंचाई कर धान की फसल को बचाया। यह भी पढ़ें- Jamui News: चक्रवात अर्नब का दिख रहा असर, रुक-रुक कर बारिश हालांकि अंत में हथिया नक्षत्र ने थोड़ा-बहुत साथ दिया। अब जब किसानों को अपने-अपने खेतों से धान को समेटने की ब...