दरभंगा, अगस्त 4 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नए राशन कार्ड निर्माण एवं 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी एसडीओ, बीडीओ, बीपीआरओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे। सभी प्रखंड आपूर्ति अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- 9 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियानबैठक की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने नए राशन कार्ड निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी बीडीओ व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र लाभुकों का राशन कार्ड शीघ्र बनाने का निर्देश दिया। राशन कार्ड लाभुकों का ई-केवाईसी भी तेजी से पूर्ण कराने को कहा। सर्वेक्षण कार्य के दौरान आ रही सर्वर कठिनाइयों को देखते हुए बीडीओ को निर्देश दिया कि ...