दरभंगा, सितम्बर 22 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा जिले के हर घर के चूल्हे तक पाइपलाइन से गैस उपलब्ध होगी। दरभंगा शहर के साथ बेनीपुर तथा बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के देहाती इलाकों में भी पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।ये बातें सोमवार को स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बलभद्रपुर स्थित संसदीय कार्यालय में भारत पेट्रोलियम के अधिकारयों तथा अभियंताओ के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि 70 किलोमीटर स्टील पाइपलाइन के कार्य में 63 किलोमीटर में निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है। शेष सात किलोमीटर में निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। शहर के चार हजार परिवारों में गैस सप्लाई की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। सांसद ने बीपीसीए...