Darbhanga News: जिले के विभिन्न विद्यालयों पर धरना आज
दरभंगा, सितम्बर 3 -- Darbhanga News: दरभंगा। शिक्षा बचाओ, स्कूल-कॉलेज ठीक करो अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शिक्षकों और छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई जाएगी। यह जानकारी बुधवार को भाकपा (माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा को मजबूत किए बिना राज्य के युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं किया जा सकता। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पर्याप्त बजट उपलब्ध कराए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.