दरभंगा, अगस्त 17 -- Darbhanga News: दरभंगा, हिटी। स्वतंत्रता दिवस पर महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान की बंगाली टोला लहेरियासराय शाखा में सेवानिवृत्त आईएएस विवेकानन्द झा और वाजितपुर शाखा में प्राचार्य अजय झा ने झंडोत्तोलन किया। चेयरमैन हीरा कुमार झा ने शुभकामनाएं दी। संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल, राघोपुर, सकरी में विद्यालय के सचिव डॉ. बीके मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया। निदेशक राहुल मिश्रा ने कहा कि-देश भक्ति एवं राष्ट्र प्रेम से बढ़कर कुछ नहीं होता है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: निजी शिक्षण संस्थानों में भी शान से फहराया तिरंगाविद्यालयों में झंडोत्तोलन वासुदेवपुर स्थित माउंट लिटरा जी स्कूल में प्रिंसिपल प्रीति पराशर ने ध्वजारोहण किया। स्कूल निदेशक प्रतिभा कुमारी, चेयर पर्सन जितेंद्र मंडल, प्रबंधक रमेश रंजन आदि उपस्थित थे। बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेश...