दरभंगा, सितम्बर 5 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड क्षेत्र के गांव-गांव सहित नगर परिषद जाले क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी महोत्सव के रूप में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रतनपुर स्थित श्री चैतन्य कुटी सहित विभिन्न मठ-मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर छह दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रतनपुर के मुसहरी टोला और खतबे टोला में आयोजित छह दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में आयोजन समिति के टुनटुन सदा, लालू सदा, नीरो सदा, विजय सदा, सुधीर सदा, चुल्हाई सदा सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु थे। खजुरवाड़ा गांव में भी आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। गांव-गांव में आयोजित हो रहे जन...