Darbhanga News: जाले में मतदान के लिए प्रतिबद्ध दिखे मतदाता
दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को जाले प्रखंड मुख्यालय स्थित तीन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्नातक निर्वाचन के दोनों मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लग गईं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन केंद्र पर अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 95 मतदाताओं में 85 ने मतदान किया। इनमें सात महिलाएं और 78 पुरुष शामिल थे। इस प्रकार शिक्षक निर्वाचन में 89.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान शुरू होने से पहले ही शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बूथ संख्या 24 बीडीओ प्रकोष्ठ तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के बूथ संख्या 25 सीओ प्रकोष्ठ और 25 (क) सीओ कार्यालय पर मतदाता पहुंचने लगे थे। यह भी पढ़ें- Madhubani News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.