Darbhanga News: जाले पीएचसी अब 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना
दरभंगा, नवम्बर 4 -- जाले पीएचसी को मिला सीएचसी का दर्जा Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 शय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में अधिसूचित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 अक्टूबर को जारी अधिसूचना में राज्य के 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 30 शय्या वाले सीएचसी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है, जिसमें जाले पीएचसी का नाम भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय के बाद अब जाले सहित सीमावर्ती दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी जिला क्षेत्र के लाखों लोगों को बेहतर और उन्नत स्वास्थ्य सुविधा अपने क्षेत्र एवं आसपास में ही मिल सकेगी। इस उपलब्धि को जाले विधायक सह पूर्व मंत्री जीवेश कुमार के निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया जा रहा है। विधायक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.