दरभंगा, अक्टूबर 24 -- जाले में 47 घंटे चली दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। नगर परिषद जाले की दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने इस वर्ष के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया। पिछले वर्ष की 40 घंटे की विसर्जन यात्रा को पीछे छोड़ते हुए इस बार यात्रा लगभग 47 घंटे तक चली। 21 अक्टूबर की रात 8:10 बजे जालेश्वरी स्थान मंदिर परिसर से विसर्जन यात्रा शुक्रवार की शाम 7:25 बजे सुखाई पोखर में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ संपन्न हुई। इस दौरान हजारों श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल रहे। विसर्जन के समय कई श्रद्धालुओं की आंखें दिखी। महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 47 घंटे लगने से विसर्जन यात्रा की धीमी रफ्तार चर्चा का विषय बनी रही। यात्रा के कारण अतरवेल-जाले एसएच पर बड़े वाहनों क...