दरभंगा, सितम्बर 22 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के एक गांव से 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीया छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्रा की मां ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें भटपोखड़ा के इंद्र मोहन दास के पुत्र रामनाथ दास, रामनाथ दास की पत्नी समुन्द्री देवी, दो पुत्रों अमित कुमार और कपिल दास को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपित रामनाथ दास के पुत्र कपिल दास को गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर में अपहृत छात्रा की मां ने कहा है कि उसके पति विदेश में रहते हैं। उसकी 16 वर्षीया पुत्री जाले के एक उत्क्रमित विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्रा है। वह सात सितंबर को अपने स्कूल गई थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी。 यह भी पढ़ें- Katihar News: 11वीं की छात्रा का अपहरण, पुलिस ने दर्ज ...