दरभंगा, जुलाई 25 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। सीपीआई के नेता, जोगियारा पंचायत के पूर्व सरपंच एवं जाले विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी राजनीति के दिग्गज स्तंभ माने जाने वाले हरेश सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांसें डीएमसीएच में इलाज के दौरान ली। वे 68 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अविवाहित थे। वे 2007 से 2022 तक जाले अंचल सीपीआई के सचिव रहे। वर्ष 2016 से 2021 तक जोगियारा पंचायत के सरपंच भी रहे। वर्तमान में वे बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन राज्य काउंसिल के मेंबर थे। अंतिम दर्शन के लिए उनके शव को जोगियारा पंचायत के मजरा गांव स्थित उनके आवास पर रखा गया था। उनकी अंतिम यात्रा में स्थानीय लोगों के साथ-साथ सीपीआई नेताओं एवं समर्थकों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। उनकी अंतिम यात्रा में दरभंगा जिला सीपीआई के स...