Darbhanga News: जाले:श्री राधाष्टमी महा महोत्सव का शुभारंभ
दरभंगा, सितम्बर 16 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। रतनपुर स्थित प्रसिद्ध श्री चैतन्य कुटी में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मंगलवार की शाम अधिवास उत्सव के साथ पांच दिवसीय श्री राधाष्टमी महा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह महा महोत्सव जगतगुरु राधावल्लभ दासजी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। इस महा महोत्सव के दौरान 16 सितंबर की सुबह से हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा। 18 सितंबर को गोस्वामी राधिका दासजी महाराज का तीरोभाव उत्सव एवं पट पूजन और 19 सितंबर की अलसुबह भगवान श्रीकृष्ण की प्रेयसी श्री राधा रानी का अभिषेक, पूजन और आविर्भाव महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान बधाई एवं अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी जगतगुरु के अन्य शिष्य संत उद्धव दास ने दी। श्री राधाष्टमी महा महोत्सव में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में मिथिला के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.