Darbhanga News: जाले:शुद्ध पेयजल की रहेगी मुकम्मल व्यवस्था
दरभंगा, अगस्त 10 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर जाले के रतनपुर स्थित गंगेश्वरस्थान के पौराणिक शिवालय को आकर्षक रूप से सजाया गया है। सोमवार की अहले सुबह चार बजे बाबा गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति के सदस्यों की मौजूदगी में पंडा-पुजारी बाबा गंगेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना और महाआरती करेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए बाबा का पट खुलेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिवगंगा और शिव कूप से जल भरकर जलाभिषेक करने वाले महिला एवं पुरुष शिवभक्तों के लिए पहली सोमवारी की तरह ही अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई है। वहीं शिवालय परिसर पेयजल संकट की कमी को देखते हुए न्यास समिति की ओर से पेयजल टैंकर और बाहर से शुद्ध पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- सावन के दूसरे सोमवार पर सज गए मंदिर स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.