दरभंगा, सितम्बर 6 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के वसंत गांव के वार्ड पांच राही पीपर स्थित टोला में गत चार सितंबर की रात अपराधियों ने स्व. जीबछ राय की 70 वर्षीया पत्नी पवित्री देवी की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। ग्रामीण सोनफी पंडित, मिठाई दुकानदार किशोरी यादव की पत्नी चिंता देवी आदि ने बताया कि पवित्री देवी घर में अकेली रहती थी। उसके दोनों पुत्र मिथिलेश राय और बिग्नेश राय अपने परिवार के साथ रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं और एक पुत्री पुष्पा कुमारी औराई प्रखंड बभनगामा गांव में ब्याही हुई है। इसलिए पवित्री घर में कई वर्षों से अकेली रहती थी। बीच-बीच में उसके परिवार के लोग आते-जाते रहते थे。

हत्या का खुलासा शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक उसके घर से किसी भी तरह की चहल-पहल होते न देख उसी टोला में...