दरभंगा, अक्टूबर 5 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। रतनपुर वार्ड संख्या छह स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक देवचंद्र ठाकुर के आवासीय परिसर में रविवार को हनुमान आराधना का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन एवं प्रवचन हुआ। मुख्य व्यास शिवम कुमार ने पाठ के दौरान कहा कि भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमानजी कलियुग के जागृत देवता हैं। सच्चे मन से उनकी आराधना करने वाले भक्तों के भय, दुख और संकट दूर होते हैं। आयोजन को सफल बनाने में सेवानिवृत्त डीएसपी बिपिन कुमार ठाकुर, सुधीर चंद्र ठाकुर, मुकेश ठाकुर, रीतेश कुमार ठाकुर, रंजीत कुमार उर्फ चुन्नू, अनिल ठाकुर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...