Darbhanga News: जाले:मृदुभाषी स्वभाव के थे मो. अहमद अली
दरभंगा, नवम्बर 7 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। केवटी प्रखंड के बाढ़ समैला निवासी मो. अहमद अली जाले प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, बंधौली में उर्दू विषय के शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति टीआरई वन के तहत वर्ग नौवीं एवं दसवीं के लिए हुई थी। उनकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार सहित शिक्षक मनमोहन कुमार, चंद्रभूषण यादव, कमल यादव समेत अन्य शिक्षक डीएमसीएच पहुंचे। सहकर्मी शिक्षकों ने बताया कि अहमद अली काफी मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के थे। उनके निधन से शिक्षा जगत में भी शोक की लहर है। उनके निधन पर जाले के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम प्रमोद ठाकुर ने शोक जताया है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: केवटी:बाढ़ समैला गांव में शव पहुंचते ही मचा कोहराम यह भी पढ़ें- Darbhanga News: ट्रक से कुचलकर शिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.