दरभंगा, जुलाई 24 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। मुरैठा निवासी पिंकू ठाकुर के पुत्र रंजन कुमार ने अपनी बाइक की चोरी से संबंधित एक एफआईआर स्थानीय थाना में दर्ज करवाई है। एफआईआर में कहा गया है कि उसने 18 जुलाई को दिन के 2:30 बजे घर के दरवाजे पर अपनी बाइक को लगाकर घर के अंदर गया था। थोड़ी देर बाद जब वह अपने घर से बाहर निकाला तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी बाइक नहीं मिली। दिनदहाड़े दरवाजे से बाइक की चोरी चर्चा का विषय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: शनिचरा हाट बाजार से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें- Moradabad News: बाइक चोरी के मामले में अज्ञात पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...