दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले।‌ स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के चबूतरे को अज्ञात लोगों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोग मंगलवार की सुबह जब गांधी चौक पहुंचे तो देखा कि प्रतिमा के नीचे बने चबूतरे की दीवार टूटी हुई है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने कहा है कि महात्मा गांधी की प्रतिमा के चबूतरे को नुकसान पहुंचाना समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में महापुरुषों से जुड़े स्थलों पर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। यह भी पढ़ें- Munger News: बाबा साहेब के प्रतिमा पर कालिख पोतना कमजोर मानसिकता क...