दरभंगा, अगस्त 29 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। सावन माह के अंतिम दिन पूर्णिमा के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर पूजा-अर्चना की। इसी क्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रतनपुर स्थित प्रसिद्ध शिवालय गंगेश्वरस्थान पहुंचकर बाबा गंगेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक किया एवं विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। शिवालय में सावन की पूर्णिमा के मौके पर शाम को स्पर्श पूजा का भव्य आयोजन किया गया। स्पर्श पूजा में शिवालय से जुड़े पंडा-पुजारी मनोज कुमार झा, अबधेश झा, गौड़ी ठाकुर एवं बाबा गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर धार्मिक न्यास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शिवनारायण ठाकुर, डा. रामप्रवेश ठाकुर, उपाध्यक्ष महेश्वर ठाकुर, सचिव संजीव कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार ठाकुर, सदस्य रामबाबू ठाकुर, अजय कुमा...