Darbhanga News: जाले:बेहोश करने वाला स्प्रे छिड़क चोरी की वारदात को दिया अंजाम
दरभंगा, अक्टूबर 5 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। जाले थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक जारी है। नगर परिषद जाले के दर्जी मुहल्ला वार्ड 13 में गत तीन अक्टूबर की रात लगभग 12:30 बजे पप्पू कुरैशी के घर के लोगों पर बेहोश करने वाला स्प्रे छिड़ककर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित मो. पप्पू कुरैशी, पिता मो. नहे कुरैशी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर शिकायत की है। आवेदन के अनुसार वे अपने परिवार के साथ एक ही आंगन में रहते हैं, जिसमें उनके माता-पिता, भाई-भाभी सभी साथ रहते हैं। रात में गहरी नींद में सोने के दौरान चोरों ने पति-पत्नी को बेहोशी वाला स्प्रे सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर देखा तो आलमीरा का ताला टूटा हुआ था और घर का बक्सा एवं सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमीरा में रखे सोने-चांदी के जेवरात जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.