Darbhanga News: जाले:बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से जख्मी
दरभंगा, नवम्बर 28 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। कतरौल-वसंत पंचायत के वसंत गांव निवासी शंभू पासवान का पुत्र सन्नी कुमार (18) बुधवार की देर शाम बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया गया है कि सन्नी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने की वजह से वह सड़क पर गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन जख्मी उसे इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने जख्मी का प्राथमिक उपचार किया। युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। घटना के बाद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.