Darbhanga News: जाले:बन रही सड़क पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड के नरौछ चौक से कछुआ स्थित राम-जानकी मंदिर तक पथ निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान सड़क के बीच बिजली के खंभे बाधा बने हुए हैं, लेकिन उन्हें हटाने की दिशा में पहल नहीं की गई और सड़क की पीसीसी ढलाई कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके अलावे सात निश्चय योजना के तहत बिछाई गई नल-जल योजना की पाइपलाइन को भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस मामले में स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ता दीप नारायण मिश्र ने इस तरह से सड़क निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए इसका निर्माण कार्य तत्काल रोकने के लिए विभाग से पहल करने की मांग की है। श्री मिश्र का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.