Darbhanga News: जाले:प्रतियोगिता में बेटियों का दबदबा
दरभंगा, नवम्बर 3 -- Darbhanga News: जाले। जाले में सोमवार को मानव तंत्रिका विज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें इंटर विज्ञान की छात्रा अलंकृता मेहता को प्रथम, दसवीं की प्रीति चौधरी को द्वितीय और मेघा कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला। कुल 13 प्रतिभागियों के प्रोजेक्ट पुरस्कृत किए गए। शिक्षाविद जयप्रकाश चौधरी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नप सभापति पिंटू कुमार मेहता ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। निर्णायक मंडल में दिनेश कुमार, शशिभूषण जी, रोहित कुमार एवं अरुण कुमार पाठक शामिल थे। कार्यक्रम में सोनू श्रीवास्तव, मो. फैजी, चंदन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.