दरभंगा, सितम्बर 29 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड के राढ़ी पश्चिमी में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सूची में भारी अनियमितता का आरोप लगा है। पंचायत समिति सदस्य अनिल भंडारी ने सोमवार को जाले के प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष और स्थलीय जांच की मांग की है।बीडीओ को दिए आवेदन में भंडारी ने कहा है कि पंचायत की वर्तमान लाभार्थी सूची में कई गगड़बड़ियां हैं। कई ऐसे लोगों को भी सूची में शामिल किया गया है, जिन्हें पूर्व में ही प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण की राशि मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि अपात्र लोगों के सूची में आने से वास्तविक जरूरतमंद, गरीब, विकलांग, विधवा, नितांत गरीब और आवासविहीन परिवार योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- पीएम आवास योजना ...