Darbhanga News: जाले:पिता-पुत्र पर साइबर उत्पीड़न की प्राथमिकी
दरभंगा, जुलाई 11 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। थानाक्षेत्र के महुली ननकार गांव निवासी अजमल अली ने स्थानीय थाना में उसी गांव के पिता और पुत्र के विरुद्ध जान से मारने की धमकी देने, मानसिक प्रताड़ना एवं साइबर माध्यम से उत्पीड़न करने से संबंधित एक एफआईआर दर्ज करवाई है। उसका कहना है कि गांव में हुई कब्रिस्तान की घेराबंदी में अनियमितता को लेकर उन्होंने आवाज उठाई थी, जो उसके ठेकेदार को नागवार गुजरा और उनकी ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी के साथ साथ मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। इस मामले में उन्होंने मूनम और उनके पुत्र मुशर्रफ को आरोपी बनाया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भाजपा नेता को फेसबुक मैसेंजर पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.