Darbhanga News: जाले:पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार
दरभंगा, अक्टूबर 5 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। स्थानीय पुलिस ने मुरैठा गांव में छापेमारी कर पांच लीटर देसी चुलाई शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसआई पवन कुमार के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रविवार को पुलिस टीम दिवा गश्ती पर निकली थी। सुबह करीब नौ बजे देवड़ा बंधौली में सूचना मिली कि मुरैठा बजरंगी चौक निवासी सुशील पासवान अपने घर पर शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मुरैठा पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही एक व्यक्ति घर से भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुशील पासवान बताया। तलाशी में उसके घर से पांच लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने उसे कोर्ट भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.