दरभंगा, नवम्बर 7 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। विधायक जीबेश कुमार ने शुक्रवार को अंचल मुख्यालय में राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत पांच पीड़ित परिवारों के बीच कुल 8 लाख 21 हजार रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए। मृतक अनुग्रह अनुदान योजना के तहत दो आश्रित परिवारों को 4-4 लाख की सहायता दी गई। इसमें जोगियारा निवासी स्व. पंकज कुमार सिंह की आश्रित पत्नी जुली देवी के साथ साथ वसंत निवासी अमरजीत राम की पुत्री स्व. अनु कुमारी के पोखर में डुबने से हुई मौत के बाद आश्रित माता राधा कुमारी को 4 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।वहीं विभिन्न अग्निकांडों से प्रभावित तीन परिवारों को 7-7 हजार रुपए की सहायता दी गई। इसमें सैदराबाद (करवा) निवासी हरि बैठा, चंदौना (सहसपुर) निवासी संजू देवी तथा रेवढ़ा निवासी मीना देवी शामिल हैं।

ह...