Darbhanga News: जाले:पदोन्नति पर किया गया सम्मानित
दरभंगा, जुलाई 27 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। जाले थाने में पदस्थापित सिपाही (पीटीसी) राहुल कुमार को एएसआई पद पर पदोन्नति दी गई है। सदर-टू एसडीपीओ, कमतौल कार्यालय में रविवार को एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया। एसडीपीओ ने कहा कि राहुल ने अपनी कार्यशैली से पुलिस विभाग का विश्वास जीता है। क्षेत्र की जनता से भी उन्हें काफी स्नेह और सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी के रूप में पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। मौके पर एसडीपीओ कार्यालय के सभी अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.