दरभंगा, अक्टूबर 28 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से कथित तौर पर 17 वर्षीया लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। इस मामले में लड़की के पिता ने पुत्री की बरामदगी के लिए पुलिस को आवेदन देकर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता के आवेदन के आधार पर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में कहा गया है कि गत 24 अक्टूबर की शाम लगभग सात बजे उनकी पुत्री किसी काम से घर से बाहर गई थी।एक घंटे तक उसके वापस नहीं आने पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। खोजबीन के क्रम में पता चला कि उसके पड़ोस के ही देवनंदन मलिक के पुत्र विजय मलिक ने अपने परिजनों की मदद से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है और कहीं ले जाकर छुपा दिया है। एफआईआर में विजय मलिक...