Darbhanga News: जाले:दीवार से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत
दरभंगा, सितम्बर 2 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के कदम चौक से कछुआ जाने वाली सड़क में कदम चौक से पश्चिम मंगलवार की शाम बाइक के दीवार से टकरा जाने से चालक मलिकपुर वार्ड चार निवासी स्व. मो. इजहार के 22 वर्षीय पुत्र मो. आसिफ की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार उसी गांव के शाकिब (20) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मलिकपुर गांव के समाजसेवी जेयाउल इस्लाम मिट्ठू ने बताया कि मंगलवार की शाम आसिफ और शाकिब दोनों बाइक से कदम चौक जा रहे थे। इसी क्रम में कछुआ निवासी हित नारायण मिश्र के मार्केट कॉम्प्लेक्स के पास एक चार पहिया वाहन विपरीत दिशा में तेजी से गुजरी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सड़क हादसे में बाइक चालक युवक की मौत, एक घायल इस वजह से बाइक फिसलकर मकान की दीवार से टकरा गई। आसिफ और शाकिब गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.