दरभंगा, सितम्बर 25 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। रतनपुर स्थित श्री चैतन्य कुटी में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की प्रेयसी श्री राधारानी के प्राकट्य महोत्सव (श्री राधाष्टमी महा महोत्सव) के छठे दिन जगद्गुरु राधाबल्लभ दासजी महाराज की अध्यक्षता में छठिहार महोत्सव का आयोजन किया गया।

छठिहार महोत्सव का आयोजन असीम आस्था और श्रद्धाभावों के बीच छठिहार महोत्सव के मनमोहक आयोजन के साथ श्री राधाष्टमी महा महोत्सव संपन्न हुआ। छठिहार महोत्सव में बनारस और नेपाल सहित मिथिला के कोने-कोने से साधु-संत सहित वैष्णव जन भी शामिल हुए। पूरे दिन श्री चैतन्य कुटी परिसर में बधाई और सोहर गीत गूंजता रहा।

भजन गायक का प्रदर्शन भजन गायक दिनेश मंडल ने 'सब मिली आओ री सजनी बरीहा, मंगल गाइए मंगल गाइए.....', 'नाचि नाचि गावे सब करिके श्रृंगार हे, आनंद बधैया बाजे, वृष...