दरभंगा, जुलाई 24 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर चंदौना हॉल्ट के पास गुरुवार को एक युवती का शव मिला। वह मधुबनी जिले के रुपौली वार्ड तीन निवासी राम अवतार महतो की पुत्री पूजा कुमारी (17) थी। वह अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एस वन में बैठकर अपने माता-पिता पवन देवी एवं राम अवतार महतो और भाई राहुल कुमार के साथ जयपुर जा रही थी। उसके पिता ने पुलिस को बताया है कि पूजा बाथरूम के लिए निकली थी, जिसके क्रम में वह चंदौना रेलवे हाल्ट के पास गिर गई। इस घटना की सूचना मिलते ही जाले थाने की एसआई दीपशिखा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और युवती के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता का शव बरामद, परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा एफएसएल की टी...