Darbhanga News: जाले:चंदौना में आंगनबाड़ी सेविका के घर से लाखों की हुई चोरी
दरभंगा, जुलाई 18 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के चंदौना गांव में 16-17 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने स्व. विनोद कुमार मिश्र की पत्नी आंगनबाड़ी सेविका बेबी कुमारी के घर में चोरी की भीषण घटना को अंजाम दिया। आंगनबाड़ी सेविका ने बताया कि वह अपने कमरे में सोई हुई थी। अज्ञात चोरों ने उसके घर की खिड़की का ग्रिल तोड़ कर घर में प्रवेश कर चोरी की और उसे पता नहीं चल सका। सुबह जगने पर घर में बिखरे पड़े सामानों को देखकर उसे चोरी होने का आभास हुआ। घर में रखा स्टील का बड़ा बक्सा टूटा हुआ था। आंगनबाड़ी सेविका ने बताया कि उसमें रखे लगभग आठ से दस लाख रुपए मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण के साथ साथ लगभग पचास हजार रुपए कैश और पोषाहार का सात हजार रुपए, कीमती साड़ी सहित अन्य कीमती कपड़े एवं सुधा दूध का पैकेट आदि सामग्री चुराकर ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.