दरभंगा, जुलाई 5 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन के सभागार में बीएओ प्रेम नाथ की अध्यक्षता में कृषि समन्वयकों एवं किसान सलाहकारों की हुई बैठक में खरीफ मौसम के लिए सरकारी अनुदानित धान बीज के धीमे उठाव पर चिंता जताई गई। बीएओ ने सभी कृषि समन्वयकों व किसान सलाहकारों को गांव-गांव और घर-घर जाकर किसानों से संपर्क करने एवं उन्हें अनुदानित दर पर उपलब्ध सरकारी बीज लेने के लिए प्रेरित करने को कहा। बैठक में बीएओ ने बताया कि प्रखंड के किसानों के लिए हाइब्रिड धान का चार क्विंटल 65 किलोग्राम एवं हाइब्रिड मक्का का एक क्विंटल 56 किलोग्राम बीज उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Buxar News: 15 दिनों में खत्म हुआ मक्का और ज्वार बीज का स्टॉक बीएओ ने कहा कि सभी पात्र किसानों तक समय पर सरकारी बीज पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है औ...