Darbhanga News: जाले:गंगेश्वरस्थान स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल की वर्षों से हो रही उपेक्षा
दरभंगा, जुलाई 28 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड के रतनपुर गंगेश्वरस्थान में जाले जिला परिषद द्वारा संचालित आयुर्वेदिक औषधालय की उपेक्षा बदस्तूर जारी है। 80 के दशक तक दरभंगा के साथ-साथ मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के सीमावर्ती गांवों के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा का प्रमुख केंद्र रहा यह औषधालय वर्तमान में डॉक्टर विहीन हो चुका है। औषधालय का भवन एवं उसका परिसर अतिक्रमण का शिकार हो रहा है। बेहतर आयुष चिकित्सा को लेकर इसकी स्थापना आजादी पूर्व हुई थी। इस औषधालय के माध्यम से इलाके के दर्जनों गांव के लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ दिया जाता था। देश की आजादी के बाद राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार इस इसका संचालन डिस्ट्रिक्ट बोर्ड, दरभंगा की ओर से होने लगा। औषधालय में वैद्य (डॉक्टर), एक कंपाउंडर और एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी पदस्थापित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.