Darbhanga News: जाले:किसान का 109 वर्ष की उम्र में निधन
दरभंगा, सितम्बर 2 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। बेलवाड़ा गांव के सबसे बुजुर्ग किसान शिव सिंह उर्फ शिव मामा का निधन हो गया। उन्होंने लगभग 109 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। गांव के हर व्यक्ति के वे 'शिव मामा' थे और सभी के सुख-दुख में शामिल रहते थे। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे बेलवाड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे पत्नी संतोमाया देवी व चार पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। छोटे पुत्र पंकज कुमार ने मुखाग्नि दी। विधायक जीवेश कुमार, पूर्व जिप सदस्य धीरज राय, प्रगतिशील युवा किसान धीरेन्द्र कुमार, अनिल कुमार आदि ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.