दरभंगा, अक्टूबर 25 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड मुख्यालय स्थित के ई-किसान भवन के सभा कक्ष में शुक्रवार को रबी फसलों को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन बीएओ प्रेमनाथ सिंह, प्रगतिशील किसान रजत ठाकुर एवं मो. जैनुल हक और केवीके के कृषि वैज्ञानिक डॉ. पूजा कुमारी ने किया। कार्यशाला में किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि समन्वयक देवेश कुमार ने किसानों को केसीसी ऋण योजना के लाभ और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, कृषि समन्वयक राज कुमार ने बिहार सरकार द्वारा अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे कृषि यंत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Purnia News: मिट्टी की सेहत पर ध्यान दें किसान, जांच के बाद ही करें उर्वरकों का प्रयोग कृषि वैज्ञानिक ड...