Darbhanga News: जाले:आधी आबादी की सेवा करेगी सना फातमा
दरभंगा, जुलाई 20 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। दोघड़ा गांव निवासी सरफराज अहमद और नासरा जरीन की पुत्री सना फातमा ने नीट यूजी क्वालीफाई कर आपने गांव और खानदान का नाम रोशन किया है। उसे नीट यूजी में 22120वां ऑल इंडिया रैंक और ओबीसी कैटेगरी में 10568 वां रैंक मिला है। परीक्षा परिणाम में उसका परसेंटाइल 98.87 है। उसने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। वह स्त्री रोग विशेषज्ञ बनकर खासकर देश की आधी आबादी की चिकित्सा-सेवा में विशेष अभिरुचि लेगी। यह भी पढ़ें- माही शगुफ्ता ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 9367 रैंक प्राप्त की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.