दरभंगा, नवम्बर 7 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। जाले प्रखंड क्षेत्र एवं आसपास में अर्नब चक्रवात के प्रभाव से हुई बारिश के बाद किसान अभी तक ठीक ढंग से उबर नहीं पाए हैं। खेतों में अत्यधिक नमी रहने के कारण धान की कटनी प्रभावित हो रही है। वहीं, जिन खेतों से धान की फसल कट चुकी है, वहां भी नमी के कारण जुताई का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। जिन किसानों के खेतों में अर्नब की वजह से धान के पौधे गिर गए थे एवं कटे पौधों को खेत से नहीं निकाल पाए थे, उन्हें तो खेतों से पौधों को समेटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर रबी फसलों की खेती पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। समय पर बुआई नहीं होने से क्षेत्र के किसान दलहन और तेलहन की खेती में पिछड़ते जा रहे हैं।किसानों ने बताया कि जिन किसानों ने मौसम के अनुकूल सरसों और तोड़ी की अगात ब...