Darbhanga News: जाले:अगलगी में मजदूर का घर जलकर हुआ राख
दरभंगा, अक्टूबर 25 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड की गर्री पंचायत के वार्ड तीन स्थित सैदराबाद टोला में शनिवार को अज्ञात कारणों से हुई अगलगी में हरि बैठा का घर जलकर राख हो गया। इस घटना में घर में रखे कपड़े, अनाज, उपस्कर और बिछावन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। अगलगी की घटना के बाद पीड़ित मजदूर परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाबत जदयू के वरिष्ठ नेता वली इमाम बेग चमचम ने बताया कि अगलगी के वक्त गृहस्वामी हरि बैठा मजदूरी के लिए घर से बाहर निकले हुए थे। घर में एकमात्र उनकी पत्नी शांति देवी मौजूद थीं। उनके घर से आग की लपटें और घुंआ उठते देख ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और एकजुटता दिखाते हुए सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था।स्थानीय लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.