Darbhanga News: जाम हुआ जानलेवा, सर्पदंश के शिकार अधेड़ की थम गईं सांसें
दरभंगा, जुलाई 3 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के बलवा वार्ड 14 निवासी 55 वर्षीय राधेश्याम झा की मौत गुरुवार को सर्पदंश से हो गई। मृतक के परिजनों ने कहा कि ट्रैफिक जाम के कारण वे पीड़ित को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा सके, जिससे उनकी मौत हो गई। डीएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के भतीजे पुतुल झा ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे राधेश्याम झा अपने घर के दरवाजे की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उनके पैर में डस लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर निकले, लेकिन शहर में भीषण ट्रैफिक जाम होने के कारण वे समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में देरी होने से सांप का जहर पूरे शरीर में फैल गया। डीएमसीएच पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.