दरभंगा, सितम्बर 6 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच में पैथोलॉजी जांच के लिए मरीज से ठगी का एक और मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। कुछ दिनों पूर्व मेडिसिन ओपीडी में जांच के नाम पर मरीजों से राशि की उगाही कर अस्पताल में ही नि: शुल्क जांच करा उन्हें रिपोर्ट देने का मामला सामने आया था। उसी तरह के मामले की शिकायत मिलने पर अधीक्षक ने मरीज को मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बताया जाता है कि मरीज की ओर से शिकायत पेटी में मामले को लेकर आवेदन दिया गया था। मरीज के परिजनों ने एक चतुर्थ वर्गीय कर्मी पर ठगी का आरोप लगाया है।

लेनदेन और आरोप सुपौल जिले के उपेंद्र यादव का आरोप है कि वे अपनी पुत्री रामकाशी देवी (29) का इलाज कराने गत बुधवार को डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग ओपीडी पहुंचे थे। डॉक्टर ने उन्हें मरीज के कुछ जरूरी टेस्ट करान...