दरभंगा, अगस्त 14 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। मानवाधिकार इमरजेंसी सोशल हेल्पलाइन (अपराध एवं सामाजिक सुरक्षा) के प्रदेश अध्यक्ष के अभिजीत कुमार ने ड्रग इंस्पेक्टर को पत्र लिखकर लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहिया चौक के पास गत छह अगस्त को पुलिस के साथ एक मेडिको में हुई छापेमारी एवं बरामद कोडीनयुक्त कफ सिरप को लेकर की गई कार्रवाई से अवगत कराने का अनुरोध किया है। अभिजीत ने बताया कि स्थानीय सूत्रों से ज्ञात हुआ कि उक्त दवा दुकानदार पर किसी प्रकार की वैधानिक कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर ने नहीं की। इस कारण पत्राचार किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पूरे जिले में धड़ल्ले से कोडीनयुक्त कफ सिरप बिक रहा है। युवा तो पहले से शिकार थे, अब स्कूली बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं। इस तरह के मामलें में स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता से कार्रवाई करनी च...