Darbhanga News: छात्रावास में मेस की सुविधा बहाल
दरभंगा, सितम्बर 16 -- Darbhanga News: दरभंगा। पावर ग्रिड कारपोरेशन के सौजन्य से सीएम साइंस कॉलेज में नवनिर्मित आर्यभट्ट छात्रावास में रहने वाले छात्रों के लिए मेस की सुविधा बहाल कर दी गई है। मंगलवार को बर्सर सह भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार दास व छात्रावास अधीक्षक डॉ. रवि रंजन ने मेस की शुरुआत की। मौके पर कॉलेज के कई शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी भी उपस्थित थे। छात्रों ने कहा कि अब इस सुविधा के बहाल हो जाने से उन्हें भोजन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। छात्रों ने इसके लिए प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.