Darbhanga News: छात्राओं ने राज्यपाल को बांधी राखी
दरभंगा, अगस्त 30 -- Darbhanga News: लहेरियासराय (बेनीपुर)। किड्स हेवन सेकेंडरी स्कूल, लहेरियासराय की छात्राओं ने 28 अगस्त को पटना में राज्यपाल से भेंट कर उनकी कलाई पर राखी बांधी। प्राचार्य अनिल कुमार मिश्र, शिक्षिका मधु कुमारी, रुशद रहमान, छात्रा लक्ष्मी कुमारी, आरोही कुमारी, श्रेया सिंह, सोनाक्षी मिश्रा, पलक कुमारी और तृषा झा ने रक्षाबंधन कर आशीर्वाद लिया। राज्यपाल ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, रुचियों तथा विद्यालय के बारे में जानकारी ली। छात्राएं राजभवन में करीब दो घंटे तक रुकीं। विद्यालय के चेयरमैन अमन कुमार पाठक ने इसके लिए प्राचार्य, शिक्षकों एवं बच्चों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.