Darbhanga News: छात्राओं को दिये गए प्रमाणपत्र
दरभंगा, अक्टूबर 26 -- Darbhanga News: दरभंगा। आधुनिक दौर में मिथिला पेंटिंग ने व्यावसायिक रूप ले लिया। इसे सीखने के बाद स्वरोजगार कर लड़कियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। ये बातें डॉ. प्रभात दास फाउण्डेशन के मिथिला पेंटिंग शिविर की प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र देते हुए पार्षद श्याम शर्मा ने कहा। कार्यक्रम वार्ड चार के सहनी टोला में हुआ। प्रशिक्षिका रश्मि देवी ने बताया कि 20 प्रशिक्षु छात्राओं को दो माह तक प्रशिक्षण दिया गया। इन्हें 20 प्रकार के मिथिला पेंटिंग के आधुनिक डिजाइन सिखाए गए। साथ ही स्वरोजगार से जुड़े टिप्स दिये गये। संचालन फाउण्डेशन के अनील सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.