Darbhanga News: छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: दरभंगा। इनर व्हील क्लब ऑफ दरभंगा की ओर से लहेरियासराय स्थित एक निजी नर्सिंग स्कूल में छात्राओं के बीच पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर (पीसीओडी) जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. उषा झा, डॉ. नूतन बाला सिंह एवं डॉ. सीमा प्रसाद ने छात्राओं को पीसीओडी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। चिकित्सकों ने संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ जीवनशैली, मासिक धर्म, स्वास्थ्य तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने पीसीओडी, अनियमित मासिक धर्म, खानपान, जीवनशैली, भविष्य में प्रजनन स्वास्थ्य तथा इसके प्रबंधन से संबंधित लगभग 20 महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का सरल एवं विस्तारपूर्वक समाधान किया। मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.